ओलावृष्टि से तबाही: मुआवजे व कर्ज माफी को लेकर तहसील में गरजे किसान

माधौगढ़ (जालौन)। ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद मंगलवार को तहसील परिसर में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। धरमपुरा जागीर ब्लॉक रामपुरा के सैकड़ों किसानों ने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली बिल माफी, कर्ज माफी तथा फसल नुकसान का शीघ्र मुआवजा देने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने उनकी खड़ी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। खेतों में तैयार फसल नष्ट हो जाने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि अब परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ पशुओं के चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है।

किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि उनकी स्थिति को देखते हुए बिजली बिल और खेती से जुड़े कर्ज को तत्काल माफ किया जाए। साथ ही फसल नुकसान का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे दोबारा खेती करने की स्थिति में आ सकें। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी राकेश सोनी ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि लेखपालों द्वारा जल्द ही सर्वे कर फसल नुकसान का आकलन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से निर्धारित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। साथ ही जोतदारी करने वाले किसानों को भी मुआवजे का लाभ दिलाने पर विचार किया जा रहा है। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button