दोस्ती के नाम पर दिखावा करने वालों का चेहरा बेनकाब!

सोशल मीडिया डेस्क
आजकल दोस्ती की आड़ में दोहरे चेहरे रखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सामने से अपनापन दिखाने वाले कुछ लोग पीठ पीछे बुराई करने और नुकसान पहुँचाने की कोशिश में लगे रहते हैं।
हालांकि, हर किसी की सोच एक जैसी नहीं होती। कुछ लोग आज भी किसी का बुरा नहीं चाहते और न ही किसी के खिलाफ साज़िश करते हैं। उनका मानना है कि इंसान की पहचान उसके कर्मों से होती है, न कि दिखावे से।
जानकारों का कहना है कि समय सबसे बड़ा न्यायाधीश होता है। जो लोग दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, अक्सर वही उसमें पहले गिरते हैं। वहीं सच्चे और साफ़ दिल वाले लोग देर-सवेर अपनी ईमानदारी और अच्छे व्यवहार से सम्मान जरूर पाते हैं।
चेहरों पर नहीं, किरदार पर भरोसा कीजिए। क्योंकि नकाब ज़्यादा दिन तक नहीं टिकते, लेकिन सच्चाई एक दिन ज़रूर सामने आती है।



