West Bengal Election Result 2026 LIVE: BJP 145 सीटों पर आगे, ममता बनर्जी पीछे, TMC को बड़ा झटका

West Bengal चुनाव परिणाम Live Update: बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा (विस) सीटों के परिणाम आज घोषित होंगे। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी। देखें नतीजे लाइव:
9:34:06 AM
West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: राहुल सिन्हा ने किया सरकार बनाने का दावा
भाजपा के राज्यसभा सदस्य व व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा- नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे और बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन होगा।
9:32:57 AM
पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: ईवीएम की गिनती शुरू
अधिकतर जगहों पर पोस्टल बैलेट की गणना खत्म हो गई है। ईवीएम की गिनती शुरू कर दी गई है।
9:31:56 AM
West Bengal Chunav Result live: भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार पीछे
अपने घर की सीट भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार पीछे चल रही हैं। कोलकाता के श्यामपुकुर से टीएमसी की मंत्री शशि पांजा पीछे है। शुरुआती रूझानों में कोलकाता के बेलेघाटा, मानिकतला, काशीपुर में टीएमसी आगे और मुस्लिम बहुल कोलकाता पोर्ट सीट पर भाजपा के राकेश सिंह आगे, मंत्री फिरहाद हकीम पीछे हैं।
9:30:22 AM
WB विधान सभा चुनाव रिजल्ट: झाड़ग्राम में भाजपा आगे
जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झालमुड़ी खाई थी, उस झाड़ग्राम में भाजपा आगे चल रही हैा बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिली है। 145 सीटों पर भाजपा आगे, टीएमसी 104 पर आगे है।
9:25:06 AM
West Bengal Chunav Result live: शमिक भट्टाचार्य बोले- ऐसा चुनाव किसी बंगाली ने नहीं देखा होगा
शुरुआती रुझानों में बढ़त पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘भाजपा के कार्यकर्ताओं का सपना साकार हो रहा है। आज बंगाल में हमारी सरकार बनकर रहेगी। स्वतंत्रता के बाद ऐसा चुनाव किसी बंगाली ने नहीं देखा है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो गए हैं। महाजंगलराज समाप्त होकर रहेगा।’
9:18:32 AM
पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: चुनाव आयोग ने 9 बजे तक का रुझान दिया
चुनाव आयोग ने 9 बजे तक एक सीट का रुझान दे दिया है। यहां भाजपा आगे चल रही है। अभी तक किसी अन्य सीट का रुझान नहीं आया है।
9:03:12 AM
West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: सिलीगुड़ी में अभी तक काउंटिंग शुरू नहीं
बैलट पेपर को लेकर चल रही समस्या के चलते सिलीगुड़ी महकमा के तीनों विधानसभा क्षेत्र में अभी तक काउंटिंग शुरू नहीं हो सकी है।
8:45:40 AM
West Bengal Chunav Result live: टीएमसी दफ्तर में पसरा सन्नाटा
बंगाल के रुझानों में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिलती हुई दिख रही है। उधर कोलकाता में टीएमसी के दफ्तर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
8:27:13 AM
West Bengal Election Result Live: टीएमसी को 21 सीटों पर बढ़त
कुल मिलाकर 293 सीटों में 23 पर भाजपा तथा 21 पर तृणमूल कांग्रेस आगे।
8:21:42 AM
West Bengal Election Result Live: कई सीटों पर भाजपा आगे
बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, शुरूआती रुझान में उत्तर 24 परगना की 33 सीटों में तीन पर, दक्षिण 24 परगना में 30 सीटों पर तीन पर तृणमूल कांग्रेस आगे, वहीं नदिया में 17 सीटों में तीन पर तथा मालदा में 12 सीटों पर दो भाजपा आगे।
8:20:12 AM
WB विधान सभा चुनाव रिजल्ट: सिलिगुड़ी के पुलिस कमिश्नर बोले- सब शांतिपूर्ण ढंग से होगा
वोटों की गिनती पर सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने कहा, ‘सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से होगा। सभी इंतजाम ठीक हैं। यहां तलाशी ली जा रही है और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा।’
8:11:58 AM
WB Election Results Live: भाजपा और टीएमसी 5-5 सीटों पर आगे
बंगाल के शुरुआती रुझानों मे भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
8:06:27 AM
West Bengal Vidhan Sabha Election Result 2026 LIVE: बंगाल में वोटों की गिनती शुरू
बंगाल में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने समस्त मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। केंद्रीय बलों की 700 कंपनियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मुस्तैद हैं।
7:37:00 AM
West Bengal Chunav Result live: निर्णायक भूमिका में महिला मतदाता
दूसरे चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से लगभग 2.98 करोड़ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी ने राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है।
कई सीटों जैसे हाबरा, अशोकनगर और दमदम उत्तर में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के लगभग बराबर या कुछ स्थानों पर प्रतिशत के मामले में प्रभावशाली रही है।
दूसरे चरण में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,57,38,233 है। चुंचुड़ा में सबसे अधिक 1,39,570 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
92.90 प्रतिशत का भारी मतदान संकेत देता है कि जनता ने किसी एक दिशा में बहुत स्पष्ट और मुखर होकर अपना निर्णय ईवीएम में कैद किया है, जिसके परिणाम भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे।
7:33:56 AM
Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result: TMC और BJP के मतगणना एजेंटों में हुई बहस
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर TMC और BJP के मतगणना एजेंटों के बीच जुबानी बहस छिड़ गई।
7:29:07 AM
पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: दिशानिर्देशों का उल्लंघन न करने की चेतावनी
मतगणना करने वाले सरकारी कर्मियों को आगाह किया गया है कि किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है।
आयोग ने उन विस क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है, जहां एक से अधिक मतगणना कक्ष हैं। वहां 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बेहतर व्यवस्था के लिए आयोग ने गत बार (108) की तुलना में मतगणना केंद्रों की संख्या घटाई है।
7:29:39 AM
West Bengal Election Result Live: 432 मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त
आयोग ने कुल 432 मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। उत्तर 24 परगना जिले में सबसे अधिक 49 मतगणना पर्यवेक्षक होंगे। कोलकाता की 11 सीटों के लिए 12 पर्यवेक्षक होंगे।
कोलकाता में मतगणना बालीगंज गवर्नमेंट हाई स्कूल, बाबा साहेब आंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी, शेखावत मेमोरियल स्कूल, नेताजी इंडोर स्टेडियम और सेंट थामस बायज स्कूल में होगी।
आयोग ने प्रत्येक विस क्षेत्र के पर्यवेक्षकों को मतगणना के समय संबंधित मतगणना केंद्र में उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।
7:20:07 AM
West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: मतगणना केंद्र अभेद्य दुर्ग में तब्दील
चुनाव आयोग ने समस्त मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। केंद्रीय बलों की 700 कंपनियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। अंदर केंद्रीय बल व बाहर पुलिस का दो स्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रहेगी। कोलकाता के सात मतगणना केद्रों पर केंद्रीय बल व पुलिस को मिलाकर 1,500 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। मतगणना कर्मियों के लिए क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र जारी किया गया है। उसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
7:19:07 AM
WB Election Results Live: 92.47 प्रतिशत हुई थी वोटिंग
बंगाल में गत 23 अप्रैल व 29 अप्रैल को दो चरणों में हुए मतदान का कुल प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा, जो स्वतंत्रता के बाद सर्वाधिक है।
गौर करने वाली बात यह है कि बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या पिछले विस चुनाव के मुकाबले करीब 51 लाख घटी, फिर भी मतदान करने वालों की संख्या में 30 लाख से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई। इस बार विभिन्न राज्यों से लाखों प्रवासी श्रमिक भी वोट डालने पहुंचे थे। सियासी विश्लेषक महिलाओं के वोट को निर्णायक बता रहे हैं।
7:16:28 AM
West Bengal Chunav Result live: 2,917 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का होगा निर्णय
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, माकपा की तेज तर्रार नेता मीनाक्षी मुखर्जी व दीप्शिता धर, अपनी पार्टी गठित करने वाले तृणमूल के निलंबित नेता हुमायूं कबीर, आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दुष्कर्म व हत्या की शिकार हुईं डॉक्टर की मां और संदेशखाली आंदोलन का चेहरा बनीं रेखा पात्र समेत 2,917 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का निर्णय होगा।
7:17:12 AM
पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: फलता की मतगणना 24 मई को होगी
एक सीट (फलता) पर गड़बड़ी की रिपोर्ट के मद्देनजर चुनाव आयोग ने वहां आगामी 21 मई को फिर से मतदान कराने की घोषणा की है। उसकी मतगणना 24 मई को होगी।
7:12:12 AM
West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: सबकी निगाहें भवानीपुर सीट पर
सबकी निगाहें कोलकाता की भवानीपुर सीट पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व सुवेंदु अधिकारी में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। 2021 के विस चुनाव में दोनों नंदीग्राम में आमने-सामने थे, जहां सुवेंदु ने जीत दर्ज की थी। सुवेंदु भवानीपुर के साथ इस बार भी नंदीग्राम से प्रत्याशी हैं।
7:12:43 AM
West Bengal Election Result Live: सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी
राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता पर काबिज होने वाली है या जनसंघ के संस्थापक डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी की धरती पर भाजपा पहली बार सरकार बनाएगी, अथवा नतीजे इससे बिल्कुल इतर होने जा रहे हैं।



