शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियो ने मांग को लेकर एकदिवसीय धरना दिया

कहलगांव। कहलगांव भोलसर स्थित नंदकिशोर सिंह भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय मे माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में ही एक दिवसीय उपवास एवं धरना प्रदर्शन कर अपने निम्नलिखित मांग सरकार से की है।

1. अनुदान के बदले वेतन दिया जाए।
2. पुराने मानक के अनुरूप ही विद्यालय कोड रखा जाए।
3. सेवानिवृत शिक्षक एवं कर्मचारियों को पेंशन लागू किया जाए।
4. शिक्षकों की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़कर 65 वर्ष की जाए।
5. नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
6. विगत 8 सत्रों का बकाया अनुदान एक साथ दिया जाए।

इस उपवास एवं धरना कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप लाल सिंह, शिक्षक उदयकांत शर्मा, नंदकिशोर कुमार, कृष्ण कुमार, कुमारी वंदना, मान्ती देवी आदि उपस्थित थे। धरना एवं उपवास कार्यक्रम की जानकारी भोलसर ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता अवध किशोर कुमार ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button