बरवाडीह में बिजली विभाग और एनसीसी कम्पनी पर मनमानी का आरोप

सड़क किनारे गाड़े जा रहे खंभों से बढ़ा विवाद

बरवाडीह। बरवाडीह में बिजली विभाग और एनसीसी कम्पनी की कार्यशैली को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आरोप है कि कम्पनी द्वारा मुख्य सड़क के ठीक किनारे विद्युत खंभे गाड़े जा रहे हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति बन रही है और आवागमन बाधित होने की आशंका है।आशीष प्रसाद गुप्ता विष्णु प्रसाद,भीम चौधरी आंनद कुमार, अभय श्रीवास्तव, जयकिशोर प्रसाद,मनोज जायसवाल रवि कुमार गुप्ता,दीपक कुमार,काशी साव शंकर प्रसाद केशरी, नामित चौहान, समेत अन्य दुकानदारों का कहना है कि जिन दुकानों के सामने खंभे लगाए जा रहे हैं।

उनसे किसी प्रकार की सहमति नहीं ली गई। व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में “चोरों की तरह” खंभे गाड़े जा रहे हैं, ताकि विरोध से बचा जा सके। इसे लेकर बाजार क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है।व्यवसायियों का कहना है कि सड़क पहले ही संकरी है, ऐसे में किनारे खंभे गाड़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है और ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित होगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर कार्य पर रोक लगाने और वैकल्पिक स्थान चिह्नित करने की मांग की है।

प्रशासन ने लिया संज्ञान

मामले पर अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क पर अतिक्रमण या नियमों की अनदेखी पाई जाती है तो संबंधित कम्पनी के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की ओर से जांच के आश्वासन के बाद भी स्थानीय व्यवसायियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उचित समाधान नहीं निकलेगा, वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button