फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव को पुलिस ने किया बरामद परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

मोहनपुर। रिखिया थाना क्षेत्र के बिहरोजी गांव निवासी श्याम जीवन यादव (45 वर्ष)की शव पुलिस ने फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद किया। सोमवार की रात श्याम जीवन यादव अपने कमरे सोया हुआ था जब उस कमरे में अगरबत्ती जलाने गई तो वह रस्सी के सहारे झूलता हुआ देखा। जिसके ग्रामीण के लोग जुट गये वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना रिखिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को दाह – संस्कार के लिए सौंप दिया गया। वही परिजन व ग्रामीणों ने रिखिया – मोहनपुर चौक को जामकर घटना में सम्मिलित लोगों की गिरफ्तारी का मांग करने लगा। सड़क जाम कि सूचना पर पहुंची और समझा बूझकर जाम को हटाया गया।

क्या है पूरा मामला – मृतका की पत्नी अनीता देवी ने रिखिया थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। दिया आवेदन में जिक्र है कि पति-पत्नी 6 वर्ष से दोनों अलग-अलग रूम में जीवन यापन कर रहा था लगभग सोमवार को 2 बजे श्याम जीवन यादव अपने कमरे था।कमरे के बगल में एक चापाकल पर पीड़ित कि गोतनी बर्तन धो रही थी। इस बीच तीन अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुसा, परिवार वाले खाना-पीना खाने की बात सोच कर वहां कोई नहीं गया। जब शाम को अगरबत्ती जलाने पीड़ित की गोतनी गई तो अच्छी की फांसी के फंदे से लटका हुआ है देखा हो हल्ला होने के बाद आसपास के ग्रामीण देखने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक के पास फोरलेन में अधिग्रहित जमीन में डेढ़ लाख रुपए एवं मोबाइल गायब पाया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि सक छुपाने की नीयत से हत्या को फांसी का रूप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button