उपायुक्त ने किया “अर्ली स्टार्टअप पिच चैलेंज” का उद्घाटन

धनबाद। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर, अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (एसीआईसी) आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन ने यस बैंक के साथ मिलकर आईआईटी (आईएसएम) में “अर्ली स्टार्टअप पिच चैलेंज” का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, आईआईटी (आईएसएम) के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार, एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन की निदेशक प्रो. सौम्या सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत अवसर मिलते हैं। हमें उन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति लगन और मेहनत से काम करें तो वह जीवन की हर चुनौतियां को हराकर जीत हासिल कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग विशेषज्ञों ने मुख्य सत्र के दौरान बहुमूल्य जानकारियां साझा की। फर्स्ट बड ऑर्गेनिक्स के संस्थापक मित्रेश शर्मा ने डी2सी ब्रांड बनाने की बात की। जबकि मॉडल वर्स के संस्थापक सृजन मेहरोत्रा ​​ने तेजी से एमवीपी बनाने और स्टार्टअप को बूटस्ट्रैप करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं यस बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख श्री रबिओल आलम मोल्ला ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स ने विशेषज्ञ जूरी पैनल के सामने अपने आइडिया पेश किए।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार समारोह के साथ हुआ। इसमें कई श्रेणियों में इनोवेटिव स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया।
मौके पर एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आकांक्षा सिन्हा, सेवानिवृत्त आईएफएस धीरेंद्र, झारखंड उद्यमी संघ के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह, मेडल वर्स के संस्थापक सृजन मेहरोत्रा, फर्स्ट बड ऑर्गेनिक्स के संस्थापक मित्रेश शर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button