उपायुक्त ने बीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का दिया निर्देश

देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में बीआईटी देवघर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बीआईटी देवघर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क (सम्पर्क पथ) के चौड़ीकरण का निर्देश दिया है। इससे छात्रों और क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। आगे उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मार्ग पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया।

साथ ही संस्थान में पानी की समस्या को दूर करने के लिए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि पेयजल की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि सभी चिन्हित कार्यों को एक निश्चित समय अंतराल के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि छात्रों और स्थानीय निवासियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरसीडी, एनआरपी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button