मंदार पर्वत पर एनडीआरएफ का प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

बांका: Mandar Hill पर स्थित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एनडीआरएफ द्वारा विशेष प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर National Disaster Response Force (NDRF) की 9वीं बटालियन, बिहटा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस पहल के तहत पापहरणी सरोवर, Bounsi स्थित पर्यटन विभाग के अतिथि गृह में विभिन्न हितधारकों के साथ संयुक्त टेबल टॉक का आयोजन किया गया। इसमें रोपवे संचालन एजेंसी, स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, अग्निशमन दल, चिकित्सा टीम और आपदा मित्र शामिल रहे।

कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम ने पीपीटी के माध्यम से आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और सभी विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 6 मई 2026 को केबल कार संचालन से जुड़ी संभावित दुर्घटनाओं की स्थिति में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास में केबल कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य मंदार पर्वत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button