सभी शिक्षक विद्यालय में बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित करें : डीडीसी पियूष सिन्हा

मोहनपुर। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के रिखिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन देवघर उप विकास आयुक्त पीयूष सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार,डीएसओ संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं किक मारकर फुटबॉल खेल का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं डीडीसी ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं का बड़ी जिम्मेवारी होती है।आप किसी भी क्षेत्र में चले जाइए, वहां आपको नवोदय विद्यालय के बच्चे और केंद्रीय विद्यालय के बच्चे हर जगह अच्छा करते हुए देखेंगे यहां तक मेडिकल में हो या फिर इंजीनियरिंग में या फिर आप सिविल सर्विसेज में भी देखेंगे वह हर क्षेत्र में अच्छा करते हैं बहुत जरूरी अनुशासन में रहकर शिक्षा प्राप्त करें।

यह समय बहुत बड़ी अवसर कि आप पढ़ाई के साथ खेल का भी खूब आनंद उठाएं और खेल के क्षेत्र में भी अपना नाम रोशन करें। जब आप स्कूल में पढ़ रहे हैं आपको पढ़ाई के साथ-साथ भी खेलने का अवसर में भी फायदा उठाएं। वहीं उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक भी बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करें एवं उत्साहित करें जिससे बच्चे तनाव से दूर रहेंगे। इस इस कार्यक्रम में 38 विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों के बीच फुटबॉल वितरण किया गया। वही पूरे जिले में 118 विद्यालय चयन किया गया जिसमें सभी विद्यालय में फुटबॉल वितरण किया जाएगा। इस दौरान प्राचार्य सुषमा वर्मा, मुखिया सह संघ जिला अध्यक्ष अनिल मंडल, डॉक्टर भारद्वाज, तपोवन प्राचार्य उमेश प्रसाद यादव समेत काफी संख्या में हाई स्कूल के शिक्षक गण एवं बच्चे उपस्थित थे।



