भारत की सॉफ्ट पावर को नई उड़ान,दुबई में बनेगी दुनिया की सबसे एडवांस “सैफी फ़िल्म सिटी”
1200 करोड़ की लागत से ग्लोबल सिनेमा का नया हब, 2028 तक होगा पूरी तरह फंक्शनल : हाजी डॉ. मो. शकील सैफी

दुबई/मुंबई (एजेंसी)I भारतीय क्रिएटिव इंडस्ट्री और ग्लोबल सिनेमा को एक नई ऊँचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सैफी फ़िल्म प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, वर्ल्ड पीस हार्मनी के ग्लोबल चेयरमैन एवं सैफी हॉस्पिटल के सीईओ हाजी डॉ. मोहम्मद शकील सैफी ने दुबई में “सैफी फ़िल्म सिटी” की स्थापना की आधिकारिक घोषणा की है।
डॉ. सैफी के अनुसार, इस मेगा प्रोजेक्ट पर 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और यह वर्ष 2028 तक पूरी तरह से फंक्शनल हो जाएगा। यह फ़िल्म सिटी न केवल अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी, बल्कि वैश्विक सिनेमा के लिए एक इनोवेशन इकोसिस्टम के रूप में विकसित की जाएगी।
सिर्फ लोकेशन नहीं, सिनेमा का भविष्य
डॉ. शकील सैफी ने कहा कि सैफी फ़िल्म सिटी केवल शूटिंग लोकेशन नहीं होगी, बल्कि यह निर्माता, निर्देशक, टेक्नोक्रेट्स और क्रिएटिव माइंड्स को एक साझा मंच देने वाला फ्यूचर-रेडी फिल्म इकोसिस्टम बनेगी।
इस फिल्म सिटी को एआई, वर्चुअल प्रोडक्शन, डिजिटल पोस्ट-प्रोडक्शन, वीएफएक्स और स्मार्ट स्टूडियो टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है, जिससे यह दुनिया की सबसे एडवांस फिल्म सिटी में शुमार होगी।
अभिनेता जितेंद्र कुमार से हुई अहम मुलाकात
ग्लोबल विजन की साझेदारी
मुंबई में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान डॉ. शकील सैफी की मुलाकात अभिनेता जितेंद्र कुमार से हुई। इस दौरान दोनों के बीच फिल्म इंडस्ट्री के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्क्रिप्ट-टेक इंटीग्रेशन और भारतीय युवा प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति एवं नीति विशेषज्ञ राजेंद्र मिगलानी भी उपस्थित रहे। उन्होंने “सैफी फ़िल्म सिटी” को भारत की ग्लोबल ब्रांडिंग और सॉफ्ट पावर का मजबूत केंद्र बताया।
भारत की सॉफ्ट पावर को नई उड़ान
स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे के बाद अब इंटरनेशनल फिल्म टाउनशिप के माध्यम से डॉ. शकील सैफी भारत की सॉफ्ट पावर को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।



