संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करें प्रखंड अध्यक्ष: भूषण बाड़ा

विधायक सह जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने कांग्रेस कार्यालय में की प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक, संगठन में अनुशासन पर दिया गया जोर

सिमडेगा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को प्रिंसचौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने की। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के नियमों का पालन करने और एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करें।

आम जनता की समस्याओं को सुनें और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास करें। साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। मौके पर महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा, प्रवक्ता रणधीर रंजन, सदर प्रखंड अध्यक्ष सिलबेस्टर बघवार, पाकरटांड प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, केरसई प्रखंड अध्यक्ष नोवेल मिंज, कुरडेग प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन, टी टांगर प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, बानो प्रखंड अध्यक्ष रफीक खान, बोलबा प्रखंड अध्यक्ष ज्वलंत बेग, विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, विधायक प्रतिनिधि सज्जाद अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना सभी की जिम्मेदारी: जोसिमा खाखा
बैठक में महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना संगठन मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को आगे आने, सक्रिय भूमिका निभाने और समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी सभी महिलाओं को जागरूक करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button