देवघर की राजनीति में फिर उबाल, निशिकांत दुबे ने फेसबुक पोस्ट से हफीजुल पर साधा निशाना

मोहनपुर। देवघर से जुड़ी राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए हफीजुल पर सीधा हमला बोला है। अपने पोस्ट में सांसद ने वर्ष 2023 में मोहनपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक तस्करी मामले का उल्लेख करते हुए हफीजुल की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

निशिकांत दुबे ने लिखा है कि मोहनपुर थाने में दर्ज तस्करी के एक मामले में नाम सामने आने के बावजूद संबंधित व्यक्ति को बाद में हाई कोर्ट से राहत मिल गई। सांसद के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उनके इशारों को इस रूप में देखा जा रहा है कि कानून की गिरफ्त में आने के बाद भी किस तरह प्रभाव और कानूनी दांव-पेंच के सहारे राहत हासिल की गई।

सांसद के फेसबुक पोस्ट को जहां कई लोग भ्रष्टाचार और तस्करी के खिलाफ आवाज मान रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे महज राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर हफीजुल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है।

अब देखना यह होगा कि निशिकांत दुबे के इन आरोपों के बाद प्रशासन या संबंधित पक्ष की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या स्पष्टिकरण सामने आता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button