स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएं मतदान : सामान्य प्रेक्षक

धनबाद। माइक्रो आब्जर्वरों के लिए आज नयू टाउन हॉल में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो ने सभी माइक्रो आब्जर्वरों को स्वच्छ, पारदर्शी एवं निर्भीक तरीके से मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहीं गड़बड़ी हो तो तुरंत सूचित करने, मतदान प्रारंभ होने के पूर्व मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर मतपेटिका को सील होने की प्रक्रिया देखने तथा मतदान के दौरान दिन भर अन्य बूथों पर भ्रमशील रहने का निर्देश दिया।

उन्होंने मतदान संपन्न होने के बाद आब्जर्वर सेल में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। वहीं मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में, कुमार वंदन ने मतदान प्रारंभ होने के समय के कार्य, संजय कुमार ने मतदान की प्रक्रिया और राज कुमार वर्मा एवं बृजभूषण पाण्डेय ने मतपेटिका को सील करने का तरीका बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button