टीबी उन्मूलन में योगदान के लिए डॉ. सिकंदर सिंह सम्मानित

देवघर। जिला यक्ष्मा कार्यालय में टीबी (क्षय रोग) से ग्रसित मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाने के लिए डॉ. सिकंदर सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें संयुक्त जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन, जिला बीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय यादव तथा वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

ज्ञात हो कि डॉ. सिकंदर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पर डॉ. संचयन ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. अभय यादव ने कहा कि कई ऐसे मरीज होते हैं जिनकी पहचान नहीं हो पाती है, इसलिए उन्हें चिन्हित कर जिला स्तर से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाना चाहिए।

डॉ. शरद कुमार ने लोगों से अपील की कि वे आगे आकर टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बनें, क्योंकि सभी की सहभागिता से ही इस बीमारी का उन्मूलन संभव है।

सम्मानित होने के बाद डॉ. सिकंदर सिंह ने कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में नीरज राव (पीपीएम), छत्तीश्वर दास (डीपीसी), संतोष कुमार सिंह (एसटीएलएस), श्वेता कुमारी (डीपीएस), बिपिन कुमार (एलटी) सहित कई अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button