लक्ष्मीपुर में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

वीरपुर (बेगूसराय)। वीरपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन बुधवार की शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर माहौल बना रहा।वृंदावन धाम के कथावाचक वैदेही शरण जी महाराज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक आयोजन 17 मार्च तक प्रतिदिन जारी रहेगा।कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button