मैट्रिक टॉपर छात्रा की दर्दनाक मौत: मोबाइल विवाद के बाद गांव में मचा कोहराम, जानिए पूरी कहानी
मयांगसोर ग्राम में मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रा ने मोबाइल के लिए की आत्म हत्या

सिमडेगा। जिला के बानो प्रखंड अंतर्गत बड़काडुईल पंचायत मयांगसोर ग्राम में मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रा ने की आत्म हत्या उनके पिता ने बताया की बेटी संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय लचरागढ में मैट्रिक परीक्षा प्रथम स्थान प्राप्त कर गांवघर की नाम रोशन की थी । उनके पिता ने बताया हम सभी काफी खुश थे।
हम उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में एडमिशन करना चाहते थे। हम एक गरीब परिवार से हैं खेती बड़ी जंगल की पत्तियां तोड़ कर गांव घर की बाजार में कुछ साग सब्जी घर परिवार को चाहते हैं। बेटी होनहार थी पढ़ने लिखने में मन लगा कर पढ़ाई करती थी। बेटी मैट्रिक परीक्षा प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात् बड़ा स्मार्ट मोबाइल फोन खरीदवाने के लिए जिद कर रही थी। उनके पिता जी ने उनके बेटी को बोला था बेटी पहले कॉलेज में एडमिशन करा लेते हैं।

अभी एडमिशन में काफी फीस देने पड़ेंगे फिर एडमिशन के बाद मोबाइल खरीदगे । लेकिन बेटी मोबाइल की जिद्द में अड़ी हुई थी उन्हें किसी भी हालत में मोबाइल चाहिए था।उनके पिता जी ने बताया मै गांव के बाजार गया था। छात्रा घर से बाहर थी तभी खांसने की आवाज आई। उनके मां खांसने की आवाज सुन अपनी बेटी के पास पहुंची तब तक जहर का सेवन कर चुकी थी अगल बगल सफाई करने के दौरान पता चला कि खेत पर देने वाले कीटनाशक पी चुकी थी। गांव में ही उनके मां ने देहाती दवाई उल्टी करने के लिए दी। और तुरंत उनके पिता को सूचना दी गई उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल ले जाया गया था। अधिक देर होने कारण उन्हें बचाया नहीं आ सका। एक होनहार छात्रा ने मोबाइल के लिए अपनी अहलीला समाप्त कर ली। घर वालों का रो रो कर बुरा हल रहा।



