कौआकोल में युवा दुकानदार दीपक कुमार के निधन पर शोक सभा आयोजित

कौआकोल (नवादा): कौआकोल बाजार स्थित फैशन पॉइंट कपड़ा दुकान के संचालक एवं मधुरापुर गांव निवासी युवा व्यवसायी दीपक कुमार के आकस्मिक निधन पर गुरुवार की देर शाम आर्य समाज मंदिर परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत दीपक कुमार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर बाजार विकास समिति के अध्यक्ष राहुल शुक्ला सहित देवराज उर्फ राकेश बर्णवाल, पंकज कुमार, दिलीप साव, गुलशन कुमार एवं अन्य व्यवसायी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने दीपक कुमार के असामयिक निधन को बाजार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



