उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई

सिमडेगा। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित कनीय अभियंताओं ने भाग लिया। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण एजेंडों पर समीक्षा की गई।
100% FHTC से आच्छादित ग्रामों का HGJ के माध्यम से सत्यापन करना।
योजनाओं का ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण सुनिश्चित करना।
ग्रामवार जलकर शुल्क का निर्धारण करना।
RPWSS में प्रविष्टि की प्रगति में तेजी लाना।
समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा कनीय अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इस बैठक में कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता एवं जिला समन्वयक भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button