सीडीओ ने की फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा, रोंका, एडीओ कृषि का वेतन

वाराणसी। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री योजनांतर्गत सभी पात्र कृषकों को आच्छादित किए जाने हेतु शासन के निर्देश के क्रम में कृषि विभाग द्वारा 6 से 15 अप्रैल तक सभी ग्राम पंचायतों में “फार्मर रजिस्ट्री कैम्प” का आयोजन किया गया है।जहां पर पांच सदस्यीय टीम संबंधित लेखपाल, कृषि विभाग के बीटीएम,एटीएम,तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सहज जन सेवा केंद संचालक के साथ ही कोटेदार और ग्राम प्रधान भी उपस्थित होकर कृषकों के फार्मर रजिस्ट्री बनाने के कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
इसी क्रम मे मंगलवार को जनपद के मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने चिरईगांव विकास खंड में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की। सीडीओ की समीक्षा के दौरान एडीओ कृषि डा.विनीत के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के सम्बंध में संतोषजनक जबाब न देने पर सीडीओ ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ सांख्यिकी व अन्य ब्लाक कर्मी उपस्थिति रहे।
उप कृषि निदेशक ने दी फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी
उप कृषि निदेशक ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री हो जाने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी।पीएम किसान सम्मान निधि, बीज एवं उर्वरक सब्सिडी, फसल बीमा एवं अन्य योजनाओं का लाभ किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। फार्मर रजिस्ट्री कराने के बाद डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के द्वारा विभिन्न योजनाओं की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा दी जायेगी। जिससे बिचौलियों से मुक्ति मिल सकेगी।



