मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

पटना। मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी के प्रांगण में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। समारोह की शुरूआत पारंपरिक होली गीतों एवं शुभकामना संदेशों के साथ हुई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और प्रेम का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी ने समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सोसाइटी के अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को सुदृढ़ करते हैं और संगठन की एकजुटता को मजबूत बनाते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोयल ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोसाइटी सदैव सामाजिक सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है और आगे भी निभाती रहेगी। एम पी जैन ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ उषा अग्रवाल, डॉ श्रवण कुमार, विजय किशोरपुरिया, दिनेश अग्रवाल, गोपाल कृष्ण मोदी, हरिकृष्ण अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, पवन गोयल, ओ.पी. अग्रवाल, रोशन सर्राफ, सुजीत सिंघानिया सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। समारोह का समापन सामूहिक फोटो सेशन एवं अल्पाहार के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में उत्सव का वातावरण बना रहा और सभी ने रंगों के इस पर्व को सौहार्द एवं सादगी के साथ मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button