सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कुल में हुआ कैपिंग सेरेमनी

सिमडेगा। जिले के सदर अस्पताल प्रांगण में संचालित एएनएम नर्सिंग स्कूल में कैपिंग सेरेमनी सह लैंप लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेकंड इयर की छात्राओं के द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा. सुंदर मोहन सामद शामिल हुए। अतिथियों का पारंपरिक ढंग से छात्राओं ने हाथ धोकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गय। इधर मौके पर संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डा. सुंदर मोहन सामद ने कहा कि नर्सों का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए अर्पित होता है।यह काम पुण्य का भी है, निष्ठा एवं समर्पण का भी।
कोरोना काल में भी जिस प्रकार से नर्सों से स्वयं का परवाह किए बिना मरीजों की जांच व सेवा में जुटी रहीं, वह आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरणा देती रहेगी।पूर्व में भी नर्सों से विभिन्न आपदाओं में अपना निस्वार्थ योगदान देतीं रहीं हैं। प्रशिक्षु छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यहां वे पूरा मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं मानवता की सेवा का शपथ लेते हुए यहां जाएं एवं अपने कार्यों एवं सेवा से सबका मन जीत लें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नर्सिंग के क्षेत्र में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही।कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा एक्का ने कहा कि नर्स का जीवन चुनौती भरा होता है। वह मरीजों का निष्ठापूर्वक देखभाल करतीं है। उनका कार्य मानवता से जुड़ा है। कार्यक्रम में 30 नर्सिंग स्टूडेंट्स का लैंप कैंपिंग किया गया। कैंपिंग के बाद सभी नर्सिंग स्टूडेंट्स ने कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लिए।



