उरई में अतिक्रमण हटाओ अभियान, जिला परिषद चौराहे से मामू-भांजे मजार तक हटाए गए अवैध कब्जे

उरई (जालौन)। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में नगर पालिका परिषद की टीम ने जिला परिषद चौराहे से लेकर मामू-भांजे मजार तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

अभियान के दौरान जेसीबी और नगर पालिका की टीम ने सड़क व नालियों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण, टीन शेड, ठेले, गुमटियां तथा अन्य अवैध निर्माण हटाए। अधिकारियों ने दुकानदारों और व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा सार्वजनिक मार्ग या नालियों पर अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा शहर की साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखना है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने कहा कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के विरुद्ध इसी प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button