सपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया स्वागत

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार की दोपहर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि वह वाराणसी सपा अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
शादी 5 फरवरी को होनी है, लेकिन उस दिन व्यस्तता के कारण वह आज ही बेटी को आशीर्वाद देने जा रहे थे।इस दौरान स्वागत करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष पाखंडी बिंद, महासचिव राजेश यादव, अमरनाथ यादव, प्रदेश सचिव यू.स. अमन यादव ‘अन्नू भैया’, अमृत लाल यादव और सियाराम केशरी, मुरारी बिन्द, राजेन्द्र मौर्या, जयप्रकाश श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, आशा यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



