डीडीसी के निर्देशानुसार बायर सेलर मीट कार्यक्रम का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन

सिमडेगा। उप विकास आयुक्त, सिमडेगा श्री दीपांकर चौधरी के निर्देशानुसार सिमडेगा में बायर–सेलर मीट कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए क्रेताओं के साथ सिमडेगा जिला के फल विक्रेताओं के रूप में सभी किसान उत्पादक संगठन (FPO) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हुए। सिमडेगा जिला में विगत छह वर्षों (2017-18 से 2025-26) के दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 10,293 एकड़ भूमि पर आम एवं अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया है।

इस वर्ष लगभग 77 मीट्रिक टन (MT) फलों के निर्यात (मुख्यतः आम) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फलोत्पादन को प्रोत्साहित करना, फलों की मार्केटिंग को सुदृढ़ बनाना तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना है। बैठक के दौरान राज्य स्तरीय क्रेताओं एवं जिला/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के बीच फलों की गुणवत्ता, विक्रय मूल्य, निर्यात की संभावनाओं एवं FPO से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में परियोजना पदाधिकारी, DRDA; जिला कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS; सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी; प्रदान स्वयंसेवी संस्थान के प्रतिनिधि; निदेशक, JGB Agrofresh Pvt. Ltd., कोलकाता; निदेशक, Treviva, रांची; CEO, Morivra, हजारीबाग तथा सभी किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button