माँ भगवती मंदिर में सोमवार की देर शाम राम कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

साध्वी अल्का द्विवेदी के मुखारबिन्द से हनुमान जी, रावन एवं विभीषण की कथा सुनकर हुए भावविभोर

संजीव कुमार कश्यप

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत नयानगर स्थित प्रसिद्ध माँ भगवती मंदिर में सोमवार को जहाँ श्रद्धालु भक्तों ने माता रानी का दर्शन कर आशिर्वाद लिया, वहीँ मंदिर परिसर में चल रहे साध्वी अल्का द्विवेदी के कथावाचन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झाँसी से आई साध्वी अल्का द्विवेदी के राम कथा में महिला श्रद्धालु एवं भक्तों की संख्या ज्यादा नजर आई। जबकि नयानगर धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य गण एवं कार्यकर्ताओं को भी अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह मुस्तैद देखा गया।

साध्वी अल्का द्विवेदी ने कथा वाचन के सिलसिले में आज सोमवार को देर संध्या राम भक्त हनुमान, रा.वन एवं विभीषण की विशेष चर्चा करते हुए लंका कांड के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान श्रद्धालु गण साध्वी अल्का द्विवेदी के मुख से राम कथा सुन भावविभोर हो गए। इस मौके पर न्यास कमिटी के सचिव राणा रन बहादुर सिंह, उप सचिव डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह, सदस्य प्रशांत सिंह, गोपाल सिंह सहित सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, सुबोध चौधरी गणगण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button