सिमडेगा मेंसड़क सुरक्षा माह 2026 सड़क सुरक्षा प्रभात फेरी का आयोजन
Road Safety Month 2026 Road Safety Morning Walk organized in Simdega

सिमडेगा। जिले में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और सुरक्षित वाहन चलाने की आदतों को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर स्लोगन जैसे: नशे में गाड़ी चलाओगे, जेल का हवा खाओगे आज यातायात नियम अपनाओगे, कल सुरक्षित भविष्य पाओग कदम बढ़ाएं, हाथ मिलाएं, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएं का प्रयोग कर जनता को संदेश दिया गया। प्रभात फेरी अल्बर्ट एक्का खेल मैदान से शुरू होकर झूलन सिंह चौक, नीचे बाजार, पेट्रोल पंप होते हुए वापस अल्बर्ट एक्का खेल मैदान तक आयोजित की गई।
इस प्रभात फेरी को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सतर्कता ही सड़क सुरक्षा है, और इसे जन-जन तक पहुंचाना परिवहन विभाग का प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम में अग्निवीर प्रशिक्षक द्वारा स्लोगन तख्तियों के साथ शहर भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दे रहे थे। मौके पर कार्यालय अधीक्षक रामनिवास मिश्रा, सड़क सुरक्षक प्रबंधक अजित कुमार रवि, आईटी सहायक नितेस कुमार, REA चन्दन कुमार, पुलिस कर्मी और मुझे कुछ करना है” के संचालक रवि शंकर साहनी भी उपस्थित थे।



