जदयू कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ से मिलीं शगुफ्ता अजीम, संगठन मजबूती और राजनीतिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

पटना। अररिया विधानसभा सीट की पूर्व जदयू प्रत्याशी सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम ने पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधान परिषद में उपनेता ललन सर्राफ से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

मुलाकात के दौरान शगुफ्ता अजीम ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन और स्नेह कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अनुभवी नेताओं के दिशा-निर्देशन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

ABVP के 78वें स्थापना दिवस पर विधायक विजय खेमका ने दी शुभकामनाएं, कहा- ज्ञान, शील और एकता से युवा शक्ति को मिल रही दिशा

उन्होंने कहा कि जदयू संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर भी हुई चर्चा

बैठक में पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों और भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button