धूमधाम से मना स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव

पटना। स्कॉटिश पब्लिक स्कूल बेउर, में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष के वार्षिकोत्सव का थीम प्रकृति की पुकार रखा गया था, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से प्रकृति के महत्व को दशार्या।

बच्चों ने अपने अभिनय और प्रस्तुति के जरिए यह संदेश दिया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयास—जैसे वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग और स्वच्छता—से हम अपनी धरती माँ को सुरक्षित रख सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक सुनीता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है और इसे बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही आने वाले कल के जागरूक नागरिक हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विद्यालय की प्राचार्या सोनी तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता भी विकसित करते हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। समापन अवसर पर सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेंगे। यह वार्षिक उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त संदेश देकर सभी के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जागृत कर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button