कटहरिया विद्यालय में निकली विराट तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा कटहरिया विद्यालय, निकाली विराट तिरंगा यात्रा

बेगूसराय। राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा के समर्थन में राजकीय उर्दू प्राथमिक विद्यालय कटहरिया, भगवानपुर द्वारा लगातार दूसरे दिन विराट तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय की यह यात्रा विजय पार्क टाउनशिप से सुभाष चौक तक आयोजित जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा के समर्थन में निकाली गई।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक मो. वसीउल हक अंसारी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में शिक्षक, बुद्धिजीवी, अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना।कार्यक्रम में शिक्षा समिति की सदस्य खालिदा तमन्ना, आरती कुमारी एवं गंगा रानी, अभिभावक पंकज पंडित एवं जहांगीर आलम सहित छात्र-छात्राओं अर्पण कुमारी, तानिया परवीन, मुजाहिद आलम, मो. हम्माद, राविया परवीन, आलिया, होमैरा, नविशा, अलीशा, तैयबा, रितिका, स्नेहा, पायल, अफिया एवं शायिका ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षक शब्बीर आलम, जाकिर, नीलम कुमारी, रिंकू कुमारी एवं सूरज कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रधान शिक्षक मो. वसीउल हक अंसारी ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय इतिहास और तिरंगे के महत्व की जानकारी देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में विद्यालय और नई पीढ़ी की भूमिका अहम है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। अभिभावक मो. अकिल अख्तर राजू ने कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। तिरंगा यात्रा से क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और भाईचारे का संदेश पहुंचा तथा प्रेरित होकर स्थानीय लोगों ने अपने घरों पर भी तिरंगा फहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button