टीएमयू संग आत्मीय रिश्तों को और प्रगाढ़ कर गए मशहूर पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह

 

बसंत पंचमी से एक दिन पूर्व जाने-माने पंजाबी सिंगर श्री सुखविंदर सिंह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी परिवार के संग अपने प्रगाढ़ रिश्तों को और सुगंधित कर गए। उदीषा चौपाल साहित्योत्सव-2026 में शिरकत करने मुरादाबाद आए श्री सुखविंदर अपनी चहेती तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी आना नहीं भूले। चल छैया-छैया….. और जय हो… सरीखे मशहूर गानों के पार्श्व गायक श्री सुखविंदर का कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और जीवीसी श्री मनीष जैन ने अपने आवास- संवृद्धि में मंगल आगमन पर बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, श्रीमती ऋचा जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन, सुश्री नंदिनी जैन आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। पर्यावरण प्रेमी श्री सुखविंदर कुलाधिपति आवास- संवृद्धि में खिले गेंदों के फूल देखकर गदगद हो गए। श्री सुखविंदर मानते हैं, टीएमयू इन्नोवेटिव विज़न, डायनामिक लीडरशिप, पर्यावरण, स्टार्ट अप्स, क्रिएटिविटी, रिसर्च के प्रति बेहद संजीदा है। साथ ही जैन परिवार ऊर्जावान है। जिंदादिल है। अभिनंदन के योग्य है। उल्लेखनीय है, टीएमयू परिवार का पंजाबी सिंगर श्री सुखविंदर से बरसों पुराना आत्मीय रिश्ता है। दीक्षांत समारोह के रॉक ऑन से लेकर कल्चरल नाइट्स में अपनी जादुई आवाज से महफिल लूट चुके हैं।

उल्लेखनीय है, टीएमयू को अपना ही परिवार एवम् कुलाधिपति श्री सुरेश जैन को अज़ीम शख्सियत मानने वाले श्री सुखविंदर का यूनिवर्सिटी के संग बरसों से दिली लगाव है। कोविड काल के दौरान 2020 में एक अविस्मरणीय वीडियो जारी करके टीएमयू से अपने अंतरंग रिश्तों को सार्वजनिक कर चुके हैं। टीएमयू हॉस्पिटल को तीर्थ की संज्ञा देते हैं। कह चुके हैं, टीएमयू हॉस्पिटल जैन परिवार के लिए धन कमाने की अपेक्षा जनसेवा का जरिया है। उल्लेखनीय है, हॉस्पिटल के सेवा, संकल्प और समर्पण के बूते यूपी सरकार कोविड काल में प्राइवेट हॉस्पिटल्स में उम्दा इलाज के लिए ए श्रेणी का दर्जा दे चुकी है। मैं यूनिवर्सिटी के भव्य एवम् हरित कैंपस के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हूं। 2019 में अमर उजाला के कंसर्ट में आए तो उन्होंने कुलाधिपति परिवार को मंच पर बुला लिया। कुलाधिपति से गर्मजोशी में गले मिलते हुए बोले, अब मेरा तन-मन और मेरी आवाज खुशियों से लबरेज हो गई है। यह दिली रिश्ता परस्पर है। 2023 में संवृद्धि आए तो गोल्फ कार्ट से श्री सुखविंदर समेत पूरे परिवार ने कैंपस का भ्रमण कराया, जबकि ड्राइविंग सीट की कमान खुद एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने सभांली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button