गोलमुरी में श्री कृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पूरा पंडाल

जमशेदपुर। गोलमुरी मनिंदर टावर में चल रहे भागवत कथा के चतुर्थ दिन रविवार को आचार्य पंडित सुरेश चन्द्र शास़्त्री जी महाराज ने गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, श्री राम अवतार, श्री कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग विस्तार से सुनाया। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जमकर झूमे।

इस दौरान ऐसा दिव्य महौल बना गया मानो साक्षात भगवान स्वयं ही पृथ्वी पर उतर आये हो। वृन्दावन धाम से आये आचार्य ने व्यासपीठ से कहा कि जो मनृष्य भागवत का चिंतन कर लेता हैं उसके लिए हमेशा का डर एवं भय समाप्त हो जाता हैं। भागवत हर मनृष्य का सुनना एवं पढ़ना चाहिए। पाचवें दिन सोमवार को कथा वाचक द्धारा बाल लीला, माखन चोरी, वेणु गीत, गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया जायेगा। इसका आयोजन गोलमुरी के चम्पा-रतन अग्रवाल (गोयल परिवार) द्धारा किया जा रहा हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से पार्वती देवी, रतन अग्रवाल, चम्पा अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, माधव अग्रवाल सहित काफी संख्या में भक्तगण भगवान की कीर्तन श्रवण कर आनन्द प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button