सरकार की योजना का लाभ सभी उठावें : महेंद्र यादव

पुराने सदर अस्पताल परिसर स्थित क्लीनिक में हो रहा है निशुल्क आंख का ऑपरेशन

देवघर। शहर के टावर चौक के निकट,पुराना सदर हॉस्पिटल के पीछे के भवन में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर निःशुल्क फ्री आंख (मोतियाबिंद)का ऑपरेशन किया जा रहा है।यह ऑपरेशन प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और शनिवार को किया जाता है। वहीं परिक्रिया भी बहुत आसान है। रजिस्ट्रेशन के लिए कागजातों में सिर्फ आधार कार्ड साथ लाना है और नंबर आसानी से लग जाता है। वहीं चिकित्सक डॉ पवन कुमार ने कहा कि सरकार की ऐसी योजना का लाभ ग्रामीणों को अवश्य उठाना चाहिए, बिना खर्च के ईलाज यहीं मयस्सर है।

वहीं इस सम्बंध में झामुमो किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि यह सरकार की बहुत ही शानदार पहल है। यह सुविधा खासकर जरूरतमंदों के लिए बहुत लाभकारी है। बहुत से लोग इसकी जानकारी से वंचित हैं ऐसे में प्रचार प्रसार की बहुत जरूरत है ताकि जिला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इसका सम्पूर्ण लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button