कौआकोल में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, घर और फसलों को भारी नुकसान

कौआकोल (नवादा): प्रखंड अंतर्गत नावाडीह गांव में गुरुवार रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

हाथियों ने गांव के दक्षिणी हिस्से में मिथिलेश यादव (पिता- राजो यादव) के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान दीवार तोड़कर घर में रखे गेहूं, चावल और मसूर के बोरे नष्ट कर दिए गए। पीड़ित परिवार के अनुसार लगभग 50 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है।

इसके अलावा हाथियों ने आसपास के खेतों में लगी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। श्रवण मिस्त्री (पिता- राम मिस्त्री) की लगभग एक बीघा मूंग की फसल को पूरी तरह रौंद दिया गया, जबकि राजू यादव की सब्जी की खेती भी नष्ट हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने तथा हाथियों के आतंक से सुरक्षा की मांग की है।

पंचायत समिति सदस्य नोमिन्ता कुमारी और समाजसेवी शिक्षक अरुण कुमार सहित प्रभावित किसानों ने तत्काल कार्रवाई की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button