सड़क पार कर रहे युवक को पिकअप ने रौंदा

एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट चांदनी चौक के पास एनएच-31 पर हुआ हादसा

बेगूसराय। बीहट जीरोमाइल से सिमरिया तक फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट चांदनी चौक के समीप एनएच-31 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान बीहट नगर परिषद अंतर्गत इब्राहिमपुर टोला के वार्ड-29 निवासी बलराम पासवान के करीब 18 वर्षीय पुत्र कन्हैया पासवान के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया सुबह बीहट चांदनी चौक के समीप सड़क पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप (बीआर 01 जीपी 8455) ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।स्थानीय लोगों ने पीछा किया, तो चालक बीहट स्टेट बैंक के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही एफसीआई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को ग्लोकल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया गया है। पुलिस ने पिकअप जब्त कर ली है और चालक की तलाश में कार्रवाई तेज कर दी है। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कन्हैया तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था, जो किसी काम से बाजार जा रहा था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button