नौला पंचायत सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, 150 आवेदन प्राप्त

- नौला पंचायत के सहयोग शिविर में उमड़ी फरियादियों की भीड़, करीब 150 आवेदन प्राप्त
- राजस्व विभाग,आवास, पेंशन और अतिक्रमण से जुड़े मामलों के ऑन-द-स्पॉट निष्पादन का प्रयास
वीरपुर/बेगूसराय। वीरपुर प्रखंड की नौला पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नव निर्मित पंचायत सरकार भवन में आयोजित इस शिविर में राजस्व ,भूमि विवाद, नल-जल, शौचालय, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, रास्ता अतिक्रमण सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।शिविर की निगरानी अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) महेश्वर प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाना है।बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि शिविर से पूर्व कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 65 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। शिविर के दौरान लगभग 150 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया।उन्होंने बताया कि सबसे अधिक आवेदन नल-जल योजना, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार कार्ड और भूमि विवाद दाखिल खारिज,लगान रसीद से संबंधित थे।मौके पर अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र, नोडल पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी सर्वेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मंदीप कुमार, जीविका के बीपीएम शैलेश रंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।शिविर को सफल बनाने में पंचायत सचिव राम सागर यादव, मुखिया रीचा देवी कार्यपालक सहायक मनीष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम कुमार, पंसस मुकुल प्रकाश आवास सहायक अमरेश कुमार,,स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, वीरपुर थाना के एसआई परमा कुमार पासवान तथा नौला पुलिस पिकेट के जवान मुस्तैद रहे।



