उप विकास आयुक्त ने मिश्रित भवन सहित अन्य कार्यालयों का किया निरीक्षण

धनबाद। उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आज मिश्रित भवन, जिला परिवहन कार्यालय तथा जिला परिषद का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने संपूर्ण परिसर की साफ सफाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आज मिश्रित भवन, जिला परिवहन कार्यालय तथा जिला परिषद का भ्रमण किया है। इस दौरान सभी कार्यालयों एवं परिसर की साफ सफाई करने, गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने, कार्यालय भवन की आकर्षक विद्युत साज सज्जा करने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button