वार्ड का समुचित और संपूर्ण विकास ही उद्देश्य : गोपी गुप्ता
वार्ड नंबर 30 से गोपी गुप्ता ने किया अपना नामांकन

देवघर। मंगलवार को वार्ड नं 30 के चर्चित समाज सेवी सह वार्ड पार्षद प्रत्याशी गोपी कुमार गुप्ता ने अपना नॉमिनेशन कर दिया है। इस दौरान उनके साथ दर्जनों समर्थक मौजूद थे। नॉमिनेशन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गोपी गुप्ता ने कहा कि वार्ड का सम्पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता में है।पिछले जनप्रतिनिधियों ने वार्ड को नर्क बनाकर रख दिया। वार्ड की जनता शिकायत करती है, सरकार के हर योजना की लाभ के लिए पैसा देना पड़ता है। आवास आवंटन में नँगा नाच हुआ है। वहीं गोपी गुप्ता ने कहा इस बार वार्ड की जनता के डिमांड पर चुनाव लड़ रहा हूँ। वार्ड की सभी मतदाता मालिक का आशीर्वाद हमें मिल रहा है।अगर मैं अपने वार्ड का प्रतिनिधि बनता हूं तो जनता को हर वह लाभ दिलवाऊंगा जिसकी उन्हें जरूरत है। वार्ड का संपूर्ण और समुचित विकास ही मेरा उद्देश्य है।



