न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरे, अक्षर पटेल ने दिया एक और झटका

अहमदाबाद। भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीमें इस वक्त टी20 विश्व कप (T20 World Cup) 2026 का फाइनल खेल रही हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए हैं। यानी अब न्यूजीलैंड को 256 रन बनाने हैं। ये काफी मुश्किल लक्ष्य है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी कम नहीं है। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर नजर है। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। आखिर में शिवम दुबे ने भी कमाल की बल्लेबाजी की।
तीन ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर
तीन ओवरका खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। इस वक्त टिम सिफर्ट और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर बने हुए हैं।
टीम इंडिया को मिली दूसरी सफलता
फाइनल मैच में टीम इंडिया को दूसरी सफलता रचिन रवींद्र के रूप में मिला है। रचिन इस मुकाबले में 2 बॉल में एक रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया की तरफ से ये विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। कीवी टीम का स्कोर अब दो विकेट के नुकसान पर 32 रन है।
फिन एलन लौटे पवेलियन
भारत के खिलाफ फाइनल मैच में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन का बल्ला नहीं चला। वह 7 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया को ये सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 32 रन है।
टिम सीफर्ट और फिन एलन ने की पारी की शुरुआत
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलन ने फाइनल में भी टीम के लिए पारी का आगाज किया है। भारत की तरफ से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 3 रन है। इस ओवर में शिवम दुबे ने फिन एलन का एक आसान सा कैच छोड़ा।



