देवघर समाहरणालय में एनएचएम कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान को लेकर उपायुक्त से मुलाकात

देवघर। स्वास्थ्य विभाग में एन एच एम कर्मियों के चार पांच महीने के लंबित मानदेय के कोषागार के माध्यम से भुगतान के संबंध में बुधवार को देवघर समाहरणालय में उपायुक्त महोदय से मुलाक़ात कर इनके मानदेय भुगतान की मांग की गई अरुण यादव सचिव/सौरव रिचर्ड्स कोषाध्यक्ष झारखंड चिकित्सा एवम जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देवघर, अलका कुमारी अध्यक्ष एनएचएम एएनएम संघ, एएनएम पूनम, बबीता, जूली, सोनी, रानी, अलका २, उषा, रेखा, रश्मि, मनोरमा, अनिता, रीता, मोनिका, पूनमलता, एवम अन्य एएनएम मौजूद रही।
उपायुक्त महोदय ने सकारात्मक माहौल में समस्याओं को सुना और वित्त विभाग से फोन पर बात की और शुक्रवार तक मानदेय भुगतान करने का भरोसा दिलाया. समस्या के त्वरित समाधान का प्रयास करने के लिए संघ के द्वारा उपायुक्त महोदय का आभार प्रकट किया गया।
ज्ञात हो कि विभाग के द्वारा अनुबंध कर्माचारियों को भी कोषागार के माध्यम से करने का फैसला लिया गया है, जिसमें कठिनाइयों का सामना करने के कारण देवघर जिले के स्वास्थ्य विभाग के करीब ढाई सौ कर्मचारियों को अक्टूबर 2025 से मानदेय का भुगतान लंबित है। इन कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।



