पिछले छः महीने से साफ पेयजल के लिए जूझ रहे है आदिम जनजाति के एक दर्जन परिवार

विधायक रामचंद्र सिंह जी को जन समस्याओं से अवगत करते हुए पेयजल के साथ-साथ सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से गांव को जोड़ने की जायेगी अपील : संतोषी

  • छः महीने से जलमीनार खराब, लगभग एक किलोमीटर दूर कुएं एवं नदी-नालों के पानी लाने को है ग्रामीण विवश
  • ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला परिषद संतोषी शेखर ने पेयजल विभाग के सहायक और कनीय अभियंता से ग्रामीण पेयजल की समस्या को दूर करने का दिया निर्देश

बरवाडीह। सरकार के द्वारा जहां विलुप्त हो रहें,आदिम जनजाति परिवारों को बचाने को लेकर लगातार अभियान चलाने के साथ-साथ उनको लेकर कई विकास का योजनाएं विशेष तौर पर चलाई जा रही है पर प्रखंड के छेचा पंचायत अंतर्गत पुटूआगढ़ मे रहने वाले आदिम जनजाति परिवार कोरवा परिवार के लोगो को भारी अभाव के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा हैं। लगभग एक दर्जन से अधिक परिवार मे 100 से अधिक लोग निवास करते हैं पर सभी लोगो 6 महीने से अधिक समय से पेयजल की समस्या की मार झेल है और लगभग आधे से 1 किलोमीटर की दूरी से पीने का पानी लाने को विवश हैं।

ग्रामीण जितेंद्र कोरवा, दीनू कोरवा, अनिल कोरवा, बीरेंद्र कोरवा, अर्जुन कोरवा, सबिता देवी,रानी देवी समेत अन्य लोगो ने मंगलवार को जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गांव पहुंचने पर अपनी पेयजल समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराने का काम किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 6 माह से अधिक समय से जलमीनार की टंकी खराब है। जिसकी सूचना देने के बाद विभाग के कर्मियों के द्वारा मशीन ले जाया गया पर दुबारा आकर किसी ने मशीन नहीं लगाया। जिसके कारण पीने की पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों को दूर कुएं से या फिर नदी – नाले से पानी लाकर पीना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने अपनी समस्या को अवगत कराते हुए आगे कहा कि गांव में आने को लेकर पक्की सड़क नहीं है अगर सरकार के माध्यम से पुटूआगढ़ स्कूल से गांव तक पक्की सड़क और पुलिया का निर्माण कराया जाता तो हम सभी को बारिश में आने जाने की परेशानी की समस्या के निजात मिलने के साथ-साथ अन्य दिनों में भी होने वाली समस्या से निजात मिलेगी । ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला परिषद में जहां पेयजल विभाग के सहायक और कनीय अभियंता से ग्रामीण पेयजल की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया, साथ ही साथ ग्रामीणों को यह भी आश्वासन दिया की जल्द उनकी समस्या से विभाग को अवगत कराने के साथ विधायक रामचंद्र सिंह से पहल करते हुए सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से गांव को जोड़ने का काम किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार जहां एक ओर आदिम जनजाति परिवारों को बचाने को लेकर योजनाएं चला रही है, लेकिन वो योजनाएं तब सफल होंगी। जब हम सब मिलकर उन योजनाओं को धरातल में उतरने के साथ-साथ उन योजनाओं से आदिम जनजाति परिवार को जोड़ने का काम करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button