इंटर विद्यालय कौआकोल में होली मिलन समारोह आयोजित

कौआकोल(नवादा)। प्रखण्ड के इंटर विद्यालय कौआकोल में प्रभारी प्राचार्य श्याम कुमार वर्मा के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में बच्चों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्याम कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों को हंसी-खुशी के साथ होली खेलने का टिप्स दिया गया। वहीं बच्चों को होली के ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें रंग-गुलाल के महत्व के बारे में भी बताया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।



