पुलिस ने गायब मोबाइल खोजकर वापस दिलवाया

वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से शनिवार की सुबह गायब हुई मोबाइल को खोजकर एक युवती व एक पुरुष को पुलिस ने सुपुर्द कर दिया।मिर्जामुराद थाने के एसआई मधुसूदन त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासिनी युवती राधा देवी का कुछ दिन पूर्व मोबाइल खजुरी से वापस घर जाते समय बैग से गिरकर खो गया था।
युवती द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया गया था और दूसरा जौनपुर जिले के जलालपुर निवासी रईस अहमद का भी मोबाइल जेब से दो महीना जाते समय मोबाइल गिर गया था।जिसकी शिकायत दोनों पीड़ितों द्वारा मिर्जामुराद थाने किया गया था पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगी थी मोबाइल मिलते ही दोनों लोगो को दे दिया गया।दोनों ने पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।बताते चले कि इधर कुछ दिनों मिर्जामुराद पुलिस कई लोगो की गायब मोबाइल खोज दी है।



