कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू

Admission process begins at Kasturba Gandhi Residential School

मोहनपुर। शैक्षणिक सत्र 2026 – 27 के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मोहनपुर में कक्षा 6 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 6 में नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक निर्धारित की गई है जिन बच्चों को नामांकन के आवेदन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में करना है वह विद्यालय में सभी कागजात के साथ जमा करें। इस दौरान विद्यालय के वार्डन सह शिक्षिका चैताली नंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अनाथ बालिका,एकल माता- पिता वाली बालिका, शिक्षा से प्रभावित क्षेत्र की बालिकाएं, आदिम जनजाति समूह की बालिका, पलायन करने वाले परिवारों की बालिकाएं, सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र की बालिका, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली एवं छिजित बालिकाओं का नामांकन मे प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान है। उन सभी बालिका नामांकन के लिए आवेदन जमा करें। वही नामांकन के लिए आवेदन में आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची, आधार कार्ड एवं बैंक खाता अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button