प्रेम यूथ फाउंडेशन में 30 घंटे का फिटनेस और इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

पटना: Patna में Prem Youth Foundation ने युवाओं के लिए 30 घंटे का फिटनेस और इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। यह पहल नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से की गई है।

फाउंडेशन की प्रोग्राम ऑफिसर Prerna Vijay ने बताया कि संगठन पिछले चार दशकों से युवाओं के विकास पर काम कर रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत 30, 60 और 120 घंटे की फ्री इंटर्नशिप कराई जा रही है, जिसमें छात्रों को खेत-खलिहान, नदी, तालाब, पहाड़ और जंगल जैसे क्षेत्रों में जमीनी अनुभव दिया जाएगा।

इंटर्नशिप में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, एनजीओ मैनेजमेंट, क्लाइमेट एक्शन और साइबर सुरक्षा जैसे विषय शामिल हैं।

छात्रों को प्लेसमेंट और एक्सपोजर विजिट की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक छात्र 9934085354 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button