दरावां पंचायत में गांधी जयंती पर विशेष आमसभा, जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

 

कौआकोल (नवादा)। प्रखंड की दरावां पंचायत में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष आमसभा का आयोजन किया गया। मुखिया हीरालाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में पंचायत के विकास कार्यों, ग्रामीणों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आमसभा के दौरान पंचायत में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए जरूरत के अनुसार नई योजनाओं का भी चयन किया गया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने पर चर्चा हुई। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मुखिया हीरालाल शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि शंभू महतो, रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, कुमार सानू, बबलू कुशवाहा समेत अन्य ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button