डीएवी पब्लिक स्कूल सहरसा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाया गया

संजीव कश्यप, सहरसा
सहरसा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत हटिया गाछी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर उनके तैलीय छायाचित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर मनाया गया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के
अनुसार इस पावन अवसर पर बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आकर्षक छायाचित्र एवं कलाकृतियां बनाकर अपनी सृजनात्मकता और कला-कौशल का परिचय दिया। वहीं दूसरी ओर कुछ नन्हे बच्चे गांधीजी एवं शास्त्री जी के परिधान में भी नजर आए।

विद्यालय के संगीत शिक्षक अखिलेश झा ने गांधीजी के प्रिय भजनों को प्रस्तुत किया, जबकि तबले पर अंश आनंद ने संगत दिया। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के प्राचार्य डॉ.संजय कुमार के साथ-साथ शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया।
मौके पर डीएवी सहरसा के प्राचार्य डॉ.संजय कुमार ने कहा गांधी के विचार -“मुझे लगता है कि नेतृत्व का अर्थ है लोगों के साथ चलना’ को रखा एवं शास्त्री जी के विचार- ‘जब तक हम अपने किसानों के अधिकारों को पूरा समर्थन नहीं करते तब तक हम विकास का सफर पूरा नहीं कर सकते’, पर अपनी सहमति जताई। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे।



