अरवल में बिजली की चपेट में आने से 16 वर्षीय पूर्णिमा की मौत, विधायक पप्पू वर्मा पहुंचे

अरवल। जिले के कुर्था प्रखंड के पिढी गावं निवासी गजेंद्र वर्मा कि पुत्री पूर्णिमा का विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। और प्राथमिक इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र ले कर जाया गया लेकिन उसकी जान बच नहीं पाई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना कि जानकारी मिलते ही कुर्था विधायक पप्पु वर्मा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुँच कर परिजनो से घटना की जानकारी लिए । साथ ही विधायक ने कहा कि जो भी सरकारी मुआवजा होता है जल्दी ही दिलवा दिया जाएगा।



