सड़क दुर्घटना में बाईक चालक युवा जख्मी

कटोरिया/बांका। कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के डांड़ीपर मोड़ के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक बाईक चालक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जख्मी डांड़ीपर निवासी स्व बनारसी मंडल का पुत्र राजेश कुमार मंडल बताया गया है। जानकारी के अनुसार राजेश मंडल अपने पत्नी के साथ बाईक द्वारा कटोरिया बाजार से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान डांड़ीपर मोड़ के पास तेलंगवा की ओर से आ रहे एक बाईक चालक ने धक्का मार दिया। जिसमें बाईक चालक राजेश मंडल गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे  देवघर रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button