एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा में योग अभ्यास, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज
शारीरिक-मानसिक संतुलन के साथ सामुदायिक एकता पर जोर

बथनाहा। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारियों के तहत सशस्त्र सीमा बल की 56वीं वाहिनी मुख्यालय, बथनाहा में गुरुवार की सुबह भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 06:05 बजे से 07:00 बजे तक वाहिनी मुख्यालय स्थित पीटी ग्राउंड में संपन्न हुआ, जिसमें बल के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने सूक्ष्म व्यायाम (वॉर्म-अप), प्राणायाम एवं विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वज्रासन और भुजंगासन का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान शारीरिक लचीलापन, मानसिक शांति और अनुशासन के महत्व पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। साथ ही यह सामुदायिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा को भी प्रोत्साहित करता है।
इन अधिकारियों की रही उपस्थिति।
श्री निवास गोंडा, कमांडेंट (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल बथनाहा, डॉ. दीपक प्रसाद, कमांडेंट (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल बथनाहा, डॉ. वी. चकमा, द्वितीय-कमान अधिकारी (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल बथनाहा, श्री हर्षित कुमावत, उप-कमांडेंट, 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा, श्री मदन मोहन भट्ट, उप-कमांडेंट, 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा, इसके अलावा बड़ी संख्या में बल के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता दिखाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और आगामी योग दिवस को सफल बनाने की दिशा में तैयारी को मजबूत करना रहा।



